मंदिर में ये शुभ प्रतीक है तो समझिए अच्छे दिन आने वाले हैं !

हर किसी के घर में मंदिर होता है लेकिन क्या आपको पता है मंदिर में कुछ चीजें होना बहुत जरूरी होता है। पूजा करते समय इन चीजों का मंदिर में होना आपको पॉजिटिव एनर्जी देता है। मंदिर में पूजा करते वक्त आपको इन चीजों का इस्तेमाल या फिर इनकी पूजा जरूर करनी चाहिए जिससे आपको आपकी पूजा का पूरा फल मिल सके। आइए जानते हैं वो 10 चीजें जिनका पूजाघर में होना बहुत जरूरी होता है।

दीपक : आजकल लोग अलग-अलग धातु के दीपक अपने मंदिर में स्थापित कर रहे हैं लेकिन आपको अपने मंदिर में मिट्टी का दीपक जरूर रखना चाहिए क्योंकि जब आप हर रोज अपने घर में मिट्टी का दीपक जलाते हैं तो इसमें पांचों तत्व यानि आकाश, वायु, अग्नि, जल और पृथ्वी समाहित हो जाते हैं। इन्हीं 5 तत्वों से सृष्टि का निर्माण हुआ है।

स्वास्तिक : मंदिर के आसपास स्वास्तिक का चिन्ह जरूर होना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, पूजाघर में स्वास्तिक का चिन्ह लगाने से मंदिर का वास्तुदोष दूर होता है और मंदिर में किसी भी तरह की नकारात्मक शक्ति प्रवेश नहीं कर पाती है।

शुभ और लाभ : स्वास्तिक के साथ ही शुभ और लाभ भी लिखा जाता है। शास्त्रों के अनुसार, भगवान गणेश की दो पत्नियां ऋद्धि और सिद्धि हैं जिनसे दो पुत्र हुए। इनको को शुभ और लाभ कहा जाता है। इसलिए परिवार में पैसा और खुशियों के लिए इनको प्रतीक के तौर पर मंदिर में लिखा जाता है।

पंचामृत : दूध, दही, शहद, घी और शुद्ध जल के मिश्रण को शास्त्रों में पंचामृत कहा गया है। पंचामृत का शाब्दिक अर्थ है ‘पांच प्रकार का अमृत’। पूजा में सबसे पहले सभी देवी-देवताओं को ये पंचामृत चढ़ाया जाता है, उसके बाद सभी लोगों में बांटा जाता है। बिना भगवान को भोग लगाए पंचामृत व्यर्थ है। इसलिए हमेशा पंचामृत का भोग सबसे पहले सभी भगवान को लगाएं।

तांबे के सिक्का : तांबे का धातु पानी को साफ रखता है और सबसे ज्यादा सात्विक माना गया है। इसलिए इसका प्रयोग मंदिर में जरूर करना चाहिए। अगर आप मंदिर में कलश में तांबे का सिक्का डालकर रखते हैं तो ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि के द्वार खुल जाते हैं।

शंख: जिस घर में शंख होता है वहां लक्ष्मी का वास माना गया है। शंख को सबसे पवित्र और प्रभावशाली माना गया है। जिस घर में सुबह-शाम शंख बजता है वहां कभी भी नेगेटिव एनर्जी या बुरी शक्तियां प्रवेश नहीं कर पाती हैं लेकिन बहुत से लोग शंख से शिवलिंग पर जल डालते हैं जो बिल्कुल गलत है। शंख का शिवलिंग का अभिषेक कभी भी ना करें।

Leave a Comment